खरसिया में केबल तार और लोहे के एंगल की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 13 अप्रैल 2026। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में खरसिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है, जहां केबल तार और लोहे के एंगल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अंकित कुमार अग्रवाल (32 वर्ष), निवासी मौहापाली रोड खरसिया ने 25 मार्च 2026 को चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गौशाला रोड स्थित उनके वेयरहाउस से 23 मार्च की रात अज्ञात चोरों द्वारा केबल तार, लोहे के एंगल और कांटेदार तार चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई थी।
खास बात यह है कि इससे पहले भी इसी वेयरहाउस में इसी तरह की चोरी की घटना हो चुकी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 12 अप्रैल को पुलिस ने संदेही हेमंत कुमार कुर्रे (25 वर्ष), निवासी मौहापाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया केबल तार बरामद कर लिया और विधिवत जप्ती की कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर और बोधराम सिदार की अहम भूमिका रही।
इस मामले पर शशि मोहन सिंह (एसएसपी रायगढ़) ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply