गौरेला-मरवाही में ‘मिशन गांव चलो अभियान’ तेज, बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की कवायद

गौरेला-मरवाही में ‘मिशन गांव चलो अभियान’ तेज, बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की कवायद

गौरेला-मरवाही। कांग्रेस पार्टी के महत्वाकांक्षी ‘मिशन गांव चलो अभियान’ के तहत क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में गौरेला और मरवाही ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और नई बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों ने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर स्थानीय स्तर पर बैठकों का आयोजन किया।

ग्राम नरौर और धरहर बरौर में पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष दया वाकरे, जिला उपाध्यक्ष बेचू अहिरेश और मंडल अध्यक्ष गनपत भानू ने बैठक लेकर बूथ कमेटियों का गठन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

वहीं, गौरेला ब्लॉक के करगी खुर्द, घठौली और डुगरा ग्रामों में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उपाध्यक्ष मुद्रिका सर्राटी, सचिव सुनीता तिमोथी और मंडल अध्यक्ष सीताराम करसायल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।मेढूका मंडल के भस्कूरा पंचायत में भी संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जिला महामंत्री शिवांश दुबे और मंडल अध्यक्ष रमेश मेश्राम के नेतृत्व में पंचायत एवं बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकृष्ण मांझी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कौशल राठौर व ईश्वर राठौर ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान नवगठित कमेटियों के सदस्यों को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। कांग्रेस का यह अभियान स्पष्ट संकेत देता है कि पार्टी गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!