रेत माफिया पर शिकंजा बिना नंबर का ट्रैक्टर धरा गया, पासन थाना की बड़ी कार्रवाई

🚨पासन | क्राइम रिपोर्ट पासन थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है।गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस को दिखाई दी।

मौके पर जांच करने पर सामने आया कि वाहन के आगे और पीछे किसी भी प्रकार की नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ट्रॉली में अवैध रूप से खनन की गई रेत भरी हुई थी।

पुलिस ने जब चालक और मालिक से संबंधित दस्तावेज मांगे तो न तो कोई वैध रॉयल्टी प्रस्तुत की गई और न ही परिवहन से जुड़े कागजात उपलब्ध कराए जा सके। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया।

मामले में मोटर व्हीकल एक्ट एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वाहन मालिक और चालक की पहचान की जा रही है।थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

अधिकारियों ने साफ किया है कि बिना नंबर प्लेट और बिना वैध दस्तावेज वाले वाहनों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।फिलहाल जब्त ट्रैक्टर को पासन थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!