मोबाइल पर चल रहा था ‘सट्टे का साम्राज्य’… व्हाट्सएप चैट बना जुए का अड्डा, मरवाही पुलिस ने दबोचा पूरा खेल

अवैध सट्टा संचालन का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जिले में अवैध गतिविधियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरवाही पुलिस ने सट्टा (जुआ) संचालन के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 16.04.2026 को थाना मरवाही क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार गुप्ता, संचालक कपिल जनरल स्टोर, अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट पर “सट्टा-पट्टी” के जरिए अवैध रूप से जुआ गतिविधि संचालित कर रहा है तथा लोगों से रुपए का लेन-देन कर रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना मरवाही की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने कपिल जनरल स्टोर, मरवाही में दबिश दी, जहां आरोपी सतीश कुमार गुप्ता (उम्र 45 वर्ष, निवासी लोहारी) को मौके पर मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट पर सट्टा-पट्टी लिखते एवं अवैध लेन-देन करते हुए पकड़ा गया।

मौके से पुलिस ने एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन (दो IMEI सहित), सट्टा-पट्टी लिखी पर्ची तथा ₹1180/- नगद राशि जप्त की।पूछताछ में आरोपी ने व्हाट्सएप एवं पेन-पर्ची के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन करना स्वीकार किया है।इस संबंध में थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 66/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध सट्टा-जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!