रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग को बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग को बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 15 अप्रैल 2026।रायगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेलने के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश तक फैले नेटवर्क को तोड़ते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

काम दिलाने के बहाने रची गई साजिश पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे काम दिलाने के बहाने रायगढ़ लाया गया, जहां पहले से सक्रिय गिरोह ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश के सागर जिले ले जाकर एक व्यक्ति से करीब डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर जबरन शादी कराई गई।

जबरन शादी और शोषण का आरोप शादी के बाद आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया गया। किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वहां से भागकर रायगढ़ लौट आई, लेकिन डर के कारण घर नहीं जा सकी।

वापसी के बाद फिर बना शिकार रायगढ़ लौटने पर उसे एक महिला आरोपी ने फिर अपने संपर्क में लेकर कथित रूप से देह व्यापार में धकेल दिया और विभिन्न व्यक्तियों के पास भेजकर पैसे वसूले।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और नाबालिग को बेचकर प्राप्त रकम आपस में बांटी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

छतरपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दबिश देकर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एक विधि से संघर्षरत बालिका को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस के अनुसार एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का सख्त संदेश पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे गिरोहों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!