रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 21 लाख की संपत्ति जब्त
रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूंजीपथरा क्षेत्र में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5 वाहनों से करीब 21 लाख रुपये मूल्य का अवैध कबाड़ जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर अग्रोहा प्लांट पार्किंग, तमनार चौक और गेरवानी सलासर चौक सहित अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 4 ट्रकों में भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ पाया गया, लेकिन किसी भी चालक द्वारा परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
जांच के बाद पुलिस ने चारों ट्रकों को जब्त कर लगभग 89 टन से अधिक कबाड़ को अपने कब्जे में लिया और चारों चालकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में लावारिस हालत में खड़ा ट्रक भी मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ लोड था। वाहन स्वामी की पहचान और तलाश जारी है।पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़, चोरी और अवैध परिवहन में शामिल किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही स्क्रैप सामग्री का लेन-देन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई तय है।
यह कार्रवाई जिले में सक्रिय अवैध कबाड़ नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply