आईटीआई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी

आईटीआई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम ,नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी

खरसिया आईटीआई कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरक्षक साविल चंद्रा एवं प्रधान आरक्षक ममता मिंज ने छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड, ट्रैफिक नियमों एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नशा मुक्ति अभियान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं।

साइबर जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर विशेष जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि OTP साझा करना, फर्जी लिंक पर क्लिक करना, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी डालना और अनजान कॉल्स का जवाब देना खतरनाक हो सकता है।

डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड के तरीकों से भी सावधान रहने की सलाह दी गई।

📞 “हेलो सिस्टरहेल्पलाइन महिला सुरक्षा के लिए “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन की जानकारी दी गई जिसमें 9479270533 (हेलो सिस्टर हेल्पलाइन नंबर)इस नंबर के माध्यम से छात्राएं किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ या आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

मोटरसाइकिल सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियम युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। हेलमेट पहनना, तेज गति से बचना, मोबाइल का उपयोग न करना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया।

महिला अपराध एवं सुरक्षा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जागरूकता फैलाते हुए बताया गया कि ऐसी घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट करें और चुप न रहें।

डिजिटल अरेस्ट पर चेतावनी साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए तरीकों के बारे में चेतावनी दी गई और किसी भी अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर सतर्क रहने की सलाह दी गई।

अभियान का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन

यह संपूर्ण जागरूकता अभियान एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन, एएसपी अनिल सोनी के निर्देश, एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान युवाओं को सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!