रायगढ़ में बदली पुलिसिंग की तस्वीर: वारदात से पहले ही पहुंची पुलिस, एटीएम चोरी की बड़ी साजिश नाकाम
रायगढ़, 28 अप्रैल 2026 जिले में पुलिसिंग का अंदाज़ अब बदलता नजर आ रहा है। जहां आमतौर पर पुलिस के घटना के बाद पहुंचने की धारणा रही है, वहीं अब रायगढ़ पुलिस अपराध होने से पहले ही सक्रिय होकर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरती दिख रही है।
इसका ताजा उदाहरण पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया गया जहां देर रात करीब 3 बजे गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन में गश्त कर रही टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति गैस कटर से एटीएम मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कुमार पासवान (29 वर्ष), निवासी पलामू (झारखंड) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गेरवानी क्षेत्र में रह रहा था। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में उसने चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया।
इस घटना में एटीएम मशीन को करीब 3.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में थाना पूंजीपथरा में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अब रायगढ़ में पुलिसिंग का फोकस सिर्फ प्रतिक्रिया (reaction) तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रो-एक्टिव (proactive) पुलिसिंग के जरिए अपराध होने से पहले ही उसे रोकने पर है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए थाना प्रभारी और पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया है।
एसएसपी का स्पष्ट संदेश है कि “सतर्क पुलिसिंग ही अपराध नियंत्रण की कुंजी है” और रायगढ़ पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply