“गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दो” खरसिया में Voiceless Caring Foundation, Helping Hands और जनप्रतिनिधियों की हुंकार, पुलिस सुरक्षा में निकली रैली
खरसिया।गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत 😊 सोमवार को Voiceless Caring Foundation, Helping Hands क्लब और नगर के सक्रिय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर एकजुट होकर रैली निकाली गई।
गौ सेवा धाम से शुरू हुई यह रैली तहसील परिसर पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रवीण तिवारी को सौंपा गया।रैली के दौरान शहर में गौ संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।
ज्ञापन में मांग रखी गई कि देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, बूचड़खानों को बंद किया जाए और गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने के लिए विशेष कानून बनाया जाए। संगठन के सदस्यों ने कहा कि गौवंश के संरक्षण और सम्मान के लिए ठोस और सख्त कदम उठाना समय की मांग है।
रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही, सिटी चौकी से पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी के साथ रैली के साथ मौजूद रहे और पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। साविल चंद्रा ,किशोर राठौर सहित पुलिस बल ने शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।
इस आयोजन में प्रकाश दास बाबा ,बंटी सोनी, महेश साहू , मनोज गोयल, अंकित अग्रवाल सहित सैकड़ों गौ भक्त, गौ सेवक और नगरवासी शामिल हुए , इनमें संत त्रिवेणी दास, नारायण पांडेय, संतोष महाराज, प्रहलाद ओडी,अशोक अग्रवाल ,रोशन साहू, लम्बोदर मानकपुरी, आनंद वर्धन गवेल, अभिषेक चौधरी, रानू दर्शन, सतीश दर्शन, राकेश केशरवानी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply