🌟 “PROUD MOMENT FOR KHARSIA” 🌟
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परिणाम में खरसिया विकासखंड के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, खरसिया की मेधावी छात्रा लिशिका वर्मा ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
लिशिका वर्मा, पिता सुरेंद्र कुमार वर्मा एवं माता मीना वर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे परिवार का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। उनकी बड़ी बहनें गीतिका वर्मा एवं ललिमा वर्मा ने भी हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।प्राचार्य रामनिवास नागवंशी के मार्गदर्शन में,गणित की अंजलि सिवाच मैम,रसायन की सीमा मैम,भौतिकी की अंजलि गुप्ता मैम,अंग्रेजी की नगमा मैम,तथा हिंदी के धेहरे सर एवं जे.आर. पटेल सर ने निरंतर मार्गदर्शन देकर छात्रा को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बिजली विभाग के संतोष साहू ने लिशिका वर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं NKB National News की ओर से भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई है।
📌 यह सफलता खरसिया क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है, जो यह साबित करती है कि समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं भी प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहरा सकती हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply