कल से शुरू होगी जनगणना खरसिया अर्बन क्षेत्र में प्रगणकों की ब्रीफिंग पूरी, घर-घर जाकर होगा डेटा संग्रह

खरसिया।देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया के तहत खरसिया अर्बन क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आगामी कल से जनगणना कार्य विधिवत शुरू होने जा रहा है। इससे पहले आज प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें कार्य की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और आवश्यक दिशा निर्देश साझा किए गए।

प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रगणकों की तीन दिवसीय ट्रेनिंग पहले ही पूरी कर ली गई थी। आज स्व-गणना (Self Enumeration) का अंतिम दिन है, जिसके बाद कल से प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी एकत्रित करेंगे।

अधिकारियों ने सभी कार्यालयीन कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लिंक के माध्यम से अपने परिवार का विवरण अवश्य भरें। इससे न केवल प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि डेटा संग्रह भी अधिक सटीक और व्यवस्थित हो सकेगा।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

यह डेटा केवल सांख्यिकीय उपयोग के लिए होता है और इसका किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध उपयोग नहीं किया जा सकता। साथ ही यह जानकारी RTI के दायरे में भी नहीं आती, जिससे नागरिकों की निजता पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

खरसिया नगरीय क्षेत्र में CMO एवं चार्ज अधिकारी नीतू अग्रवाल द्वारा प्रगणकों की ब्रीफिंग की गई इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए प्रगणकों को इलेक्ट्रोल पाउडर एवं मार्कर पेन का वितरण भी किया गया।

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए स्थानीय प्रगणकों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से बिना किसी संकोच के सही और सटीक जानकारी प्रदान करने की अपील की है, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!