रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” की बड़ी कार्रवाई,आईपीएल सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, खरसिया में 3 आरोपी गिरफ्तार
(रिपोर्ट — रायगढ़, 30 अप्रैल 2026)
आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत खरसिया क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। साइबर थाना और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालन में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल ₹51,000 नगद, 3 मोबाइल फोन और सट्टा नेटवर्क से जुड़े डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।
कैसे हुआ पूरे सट्टा नेटवर्क का खुलासा पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा चला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना और खरसिया पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर सुनियोजित तरीके से दबिश दी।रेड के दौरान तीनों आरोपी मौके से पकड़े गए और उनके मोबाइल फोन की जांच में सट्टा गतिविधियों के पुख्ता सबूत मिले।
पहली कार्रवाई — डभरा रोड पर रेड पुलिस ने डभरा रोड इलाके में एक आरोपी को मोबाइल के जरिए सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा।मौके से ₹30,000 नगद बरामद किए गए। आरोपी मोबाइल के माध्यम से मैचों पर दांव लगवा रहा था और लेन-देन कर रहा था।
दूसरी कार्रवाई — मुख्य नेटवर्क का खुलासा नवीन स्कूल के पास गली रोड क्षेत्र में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।उसके मोबाइल की जांच में कई व्हाट्सएप ग्रुप मिले, जिनके जरिए सट्टा आईडी और बेटिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था।यहां से ₹21,000 नगद जब्त किए गए।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
तीसरी कार्रवाई — वेबसाइट आधारित सट्टा तीसरे स्थान पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को पकड़ा, जो ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहा था।उसके मोबाइल से सट्टा वेबसाइट की लॉगिन डिटेल्स और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ रिंकु अग्रवाल (46 वर्ष) — डभरा रोड, खरसियाअंकित अग्रवाल (37 वर्ष) — रानीसती छपरी गंज, खरसियानरेंद्र राठौर (34 वर्ष) — सपिया, जिला सक्ती
बरामदगी ₹51,000 नगद3 मोबाइल फोन (OnePlus, Samsung, Realme)व्हाट्सएप सट्टा ग्रुप्स और वेबसाइट लॉगिन डिटेल्स
पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ स्थानीय स्तर की कार्रवाई नहीं है, बल्कि एक संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है।अब पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और मुख्य संचालकों की तलाश में जुटी है। डिजिटल लेन-देन और मोबाइल डाटा की भी गहन जांच की जा रही है
🚨जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
खरसिया में हुई यह कार्रवाई यह साफ करती है कि ऑनलाइन सट्टा अब डिजिटल नेटवर्क के जरिए फैल रहा है, लेकिन पुलिस की साइबर टीम लगातार इस पर कड़ा प्रहार कर रही है।
इस अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई।
👉 प्रमुख पुलिस टीम:साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक,चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ,प्रधान आरक्षक करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी,आरक्षक प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, पुष्पेन्द्र जाटवर, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, मेनका चौहान एएसआई मनोज पटेल, उदय सिदार ,प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी,आरक्षक साविल चन्द्रा, किशोर राठौर, डमरूधर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही













Leave a Reply