खरसिया देहजरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 7 लोग घायल, खरसिया थाना पुलिस ने तत्काल पहुंच कर घायलों को भेजा अस्पताल

🟥 खरसिया देहजरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 7 लोग घायल, खरसिया थाना पुलिस ने तत्काल पहुंच कर घायलों को भेजा अस्पताल

खरसिया। देहजरी मार्ग पर आज शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। घायलों में किसी के हाथ में तो किसी के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं कुछ लोगों को अंदरूनी चोट भी बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस द्वारा सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!