एक्शन में SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी: छुट्टी के दिन दिलाया हक, मृतका के बेटे को मिला प्रधानमंत्री आवास की राशि

एक्शन में SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी: छुट्टी के दिन दिलाया हक, मृतका के बेटे को मिला प्रधानमंत्री आवास की राशि
घरघोड़ा/रायगढ़।
प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण घरघोड़ा तहसील के ग्राम पंचायत कुडुमकेला में सामने आया है। यहां SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी (IAS) ने मानवीय पहल करते हुए मृतका के परिजनों को उनका हक दिलाया।


दरअसल, कुडुमकेला निवासी लक्ष्मी चौहान ने अपनी मां के निधन के बाद बैंक से भुगतान नहीं मिलने की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो वायरल होते ही मामला SDM के संज्ञान में आया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने रविवार की छुट्टी के दिन भी सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंक प्रबंधन को तत्काल नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, मृतका श्रीमती तीहारीन चौहान के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उनके बैंक खाते में जमा थी, लेकिन निधन के बाद नामिनी को भुगतान नहीं किया जा रहा था। इससे परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहा था।


SDM के हस्तक्षेप के बाद 4 मई 2026 को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, कुडुमकेला शाखा में दावा प्रक्रिया पूरी कराई गई। त्वरित निराकरण करते हुए नामिनी सोनसाय चौहान को 44,195 रुपये की सेटलमेंट राशि का चेक सौंपा गया।।


इस त्वरित कार्रवाई से प्रभावित होकर परिवार ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। क्षेत्र में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक जवाबदेही, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल बनकर सामने आई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!