530 लीटर शराब का खेल 40 दिन फरारी के बाद आखिर जाल में फंसा मास्टरमाइंड


रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। “ऑपरेशन आघात” के तहत की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
दरअसल, मामला 23 मार्च 2026 का है, जब छाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेहरामार में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी।


रेड कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी जयपाल राठिया को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे अवैध कारोबार का मुख्य सरगना प्रदीप कुमार बेहरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।


मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और उपकरण जब्त किए। कार्रवाई में लगभग 530 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ-साथ शराब बनाने में उपयोग होने वाले सिन्टेक्स टैंक, प्लास्टिक जरीकेन, बोतलें, डेकची और पाइप जैसे उपकरण भी बरामद किए गए।


मामले में आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की गई। करीब 40 दिनों तक फरार रहने के बाद आखिरकार 05 मई 2026 को पुलिस को सफलता मिली।


मुखबिर की सटीक सूचना पर छाल पुलिस ने दबिश देकर आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बेहरामार) को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अवैध महुआ शराब को गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब और बरामद की।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मजदूरों को पैसे देकर शराब बनाने और संग्रहण का काम कराता था। पूर्व में पकड़े गए आरोपी जयपाल राठिया ने भी अपने बयान में इसकी पुष्टि की थी।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे 05 मई 2026 को दोपहर 12:05 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए 15 मई 2026 तक की मांग की गई है।


मामले में जप्त सामग्री की जांच और अन्य पहलुओं पर विवेचना अभी जारी है। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिससे उसके लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त होने की पुष्टि होती है।


👉 यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के निर्देशन में एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में की गई।


इस पूरी कार्रवाई में टीआई (थाना प्रभारी) नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पांडे, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री,प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन ,आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मी ,आरक्षक राजेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में अवैध शराब कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!