खरसिया पुलिस की कार्यवाही,गुम मोबाइल बरामद कर प्रार्थी को लौटाया, SSP के निर्देशों पर छोटी शिकायतों को भी मिल रही प्राथमिकता

सिटी चौकी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में गुम मोबाइल प्रार्थी को खरसिया पुलिस ने ढूंढकर लौटाया, जवानों की तत्परता से मिला राहत

खरसिया। शादी समारोह के दौरान गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस की सक्रियता से बरामद कर प्रार्थी को सुरक्षित लौटा दिया गया।जानकारी के अनुसार, मनोरम खण्डेल (उम्र 26 वर्ष), निवासी गोपी महका, जो शादी समारोह में शामिल होने गए थे, उसी दौरान उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया था।

काफी तलाश के बाद मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने सिटी चौकी खरसिया में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।मामले में निर्देश मिलते ही पुलिस जवान आरक्षक किशोर राठौर ,आरक्षक साविल चंद्रा ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास कर मोबाइल का पता लगाया।

कुछ समय की मशक्कत के बाद गुम हुआ मोबाइल सुरक्षित स्थिति में बरामद कर लिया गया।इसके बाद पुलिस ने प्रार्थी को मोबाइल वापस सौंप दिया, जिससे उन्होंने राहत की सांस ली और खरसिया पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

इस कार्रवाई में पुलिस की तत्परता के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का भी असर देखने को मिला। SSP द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत छोटी से छोटी शिकायतों को भी प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि “हर शिकायत महत्वपूर्ण है, चाहे वह छोटी हो या बड़ी नागरिकों की सुरक्षा और संतुष्टि ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।”खरसिया पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है और प्रार्थी ने भी पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि छोटी से छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लेते हुए नागरिकों की मदद की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!