खरसिया। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका परिषद खरसिया अब लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। वर्षों पहले राशि मिलने के बावजूद मकान निर्माण शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों को प्रशासन ने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करें, अन्यथा शासन की राशि की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में आज तहसीलदार खरसिया संदीप सिंह राजपूत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने नगर के विभिन्न वार्डों, विशेषकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर-घर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें योजना के महत्व और समय पर मकान निर्माण पूर्ण करने की आवश्यकता के बारे में समझाइश दी।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 43 ऐसे हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, जिनके आवास 5 से 6 वर्ष पूर्व स्वीकृत हो चुके थे, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद 8 हितग्राहियों ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है, जबकि शेष लोगों को अब अंतिम चेतावनी दी जा रही है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका लगातार मॉनिटरिंग और जनसंपर्क के माध्यम से हितग्राहियों को जागरूक कर रही है ताकि कोई भी पात्र परिवार शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है।
वहीं तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत ने स्पष्ट कहा कि जिन हितग्राहियों ने शासन की राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, वे तत्काल मकान निर्माण प्रारंभ करें। यदि वे मकान नहीं बनाना चाहते तो शासन द्वारा दी गई राशि वापस जमा करें, अन्यथा कुर्की की कार्रवाई कर राशि की वसूली की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हितग्राहियों में हलचल देखी जा रही है और कई लोगों ने जल्द निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply