खरसिया मदनपुर
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में खरसिया पुलिस विभाग द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया, जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच सीधे संवाद के जरिए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में SDOP प्रभात पटेल, ASI मनोज पटेल, आरक्षक साविल चंद्रा,आरक्षक किशोर राठौर, बोधराम सिदार सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं सरपंच, उपसरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में बढ़ती नशाखोरी, संदिग्ध लोगों की आवाजाही, रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों के आवागमन, युवाओं में नशीले इंजेक्शन और टैबलेट की अवैध बिक्री, चोरी की घटनाओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने रात में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास निगरानी रखने तथा तहसील कार्यालय के सामने से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग भी रखी।



SDOP प्रभात पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव में रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

SDOP पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि अपराध मुक्त समाज बनाने में जनता की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपराध, नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल और गोपनीय रूप से पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए हर परिस्थिति में पुलिस का सहयोग करने और गांव को अपराधमुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply