ऑपरेशन_प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान
चक्रधरनगर में 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर हुई तस्दीक, फिंगरप्रिंट लेकर किया गया सत्यापन

रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने शनिवार को विशेष सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में सक्रिय 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर पूछताछ और तस्दीक की कार्रवाई की।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चक्रधरनगर क्षेत्र में ऐसे लोगों को चिन्हित किया, जिनकी गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें और सूचनाएं मिल रही थीं।
पुलिस के अनुसार लंबे समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि क्षेत्र में घूमने वाले कुछ कबाड़ी और फेरीवाले चोरी के सामान की खरीद-बिक्री तथा अवैध कबाड़ गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही थी कि संपत्ति संबंधी अपराधों के पीछे ऐसे तत्व कहीं न कहीं स्रोत के रूप में सक्रिय हैं।
इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की और उन्हें थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की।कार्रवाई के दौरान सभी 29 व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए और उनके आपराधिक रिकॉर्ड तथा गतिविधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने प्रत्येक व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच करते हुए भविष्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने की बात कही है।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने सभी संदिग्धों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि भविष्य में चोरी, नकबजनी, अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री या किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चोरी, नकबजनी और अवैध कबाड़ कारोबार को बढ़ावा देने वाले हर स्रोत पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply