खरसिया में महुआ शराब तस्करी पर शिकंजा, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

खरसिया पुलिस की कार्रवाई : 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

खरसिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में खरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को थाना खरसिया पुलिस टीम देहात चोढ़ा, बानीपाथर और रानीसागर क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चपले निवासी उमित कुमार पटैल अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रानीसागर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद थैले से दो जरिकेन में भरी कुल 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1600 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने मौके पर शराब को सीलबंद कर जब्त किया तथा कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। आरोपी उमित कुमार पटैल (58 वर्ष), निवासी चपले थाना खरसिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 22 मई 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, योगेंद्र सिदार, हेमलाल सिदार एवं महिला आरक्षक श्यामा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!