कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांग रहा था 40 हजार… चंद्रपुर थाने का ASI एसीबी के जाल में फंसा

कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांग रहा था 40 हजार… चंद्रपुर थाने का ASI एसीबी के जाल में फंसा

एसीबी बिलासपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी पुलिस अधिकारी एक मारपीट मामले में प्रार्थी और उसके परिवार को कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि ग्राम बालपुर की रहने वाली सरस्वती जायसवाल द्वारा उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ थाना चंद्रपुर में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद जांच की जिम्मेदारी थाना चंद्रपुर में पदस्थ एएसआई एस.एन. मिश्रा के पास थी।आरोप है कि एएसआई मिश्रा ने प्रार्थी को डराते हुए कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई हो सकती है और पूरे परिवार को गंभीर धाराओं में फंसाया जा सकता है।

इसके बदले मामले को हल्का करने और कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर आरोपी पुलिस अधिकारी ने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने पूरे मामले की शिकायत एसीबी बिलासपुर से की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी एएसआई पहले ही रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये ले चुका था, जबकि बाकी 20 हजार रुपये लेना बाकी था।इसके बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत 10 मई 2026 को प्रार्थी ने आरोपी एएसआई एस.एन. मिश्रा को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा बुलाया।

यहां जैसे ही आरोपी ने प्रार्थी से रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एएसआई के खिलाफ पहले से भी रिश्वतखोरी की शिकायतें मिलती रही थीं और एसीबी को उसके भ्रष्ट आचरण की जानकारी मुखबिरों के जरिए लगातार प्राप्त हो रही थी।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर आम नागरिक तत्काल एसीबी को सूचना दें, ताकि ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!