जांजगीर-चांपा में दो आदतन बदमाश जिला बदर

जांजगीर-चांपा में दो आदतन बदमाश जिला बदर
जांजगीर-चांपा पुलिस की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले के दो आदतन बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 1-1 वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है।


जिला बदर किए गए बदमाशों में भैंसों थाना पामगढ़ निवासी आकाश सिंह और बरपाली चौक चांपा निवासी फैजल खान शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, लड़ाई-झगड़ा, बलवा समेत कई आपराधिक और प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज हैं।


पुलिस के अनुसार दोनों की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बना हुआ था, जिससे लोग इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से भी कतराते थे। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने पर एसपी जांजगीर-चांपा ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 और 5 के तहत जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा था।


आदेश के तहत दोनों बदमाशों को जांजगीर-चांपा सहित सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदा बाजार जिले की सीमा से 1 वर्ष के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!