छाल में अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक जब्त,तहसीलदार लोमस मिरी के नेतृत्व में राजस्व, वन और पुलिस की संयुक्त दबिश, तस्करों में मचा हड़कंप

रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात तहसीलदार लोमस मिरी के नेतृत्व में राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अवैध लकड़ियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक में महानिम, नीलगिरी और सागौन की लकड़ियां भरी हुई थीं, जिन्हें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
संयुक्त टीम की कार्रवाई देखकर ट्रक चालक और हेल्पर मौके से वाहन की चाबी लेकर फरार हो गए। अधिकारियों ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया है। प्रारंभिक जांच में वाहन में लगी नंबर प्लेट भी संदिग्ध और फर्जी प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
प्रशासन द्वारा मामले में Forest Conservation Act 1980 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग और पुलिस की टीम लकड़ी के स्रोत, तस्करी नेटवर्क और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध तस्करी पर लगातार इसी तरह अभियान चलाने की मांग की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply