रायगढ़ सोनोग्राफी सेंटर को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराज़गी, वायरल पोस्ट पर उमड़ा लोगों का दर्द
रायगढ़ में एक निजी सोनोग्राफी सेंटर को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों की नाराज़गी सामने आई है। सेंटर से जुड़ी एक पोस्ट वायरल होने के बाद फेसबुक पर हजारों की संख्या में कमेंट्स देखने को मिले, जिनमें लोगों ने अपने अनुभव और परेशानियाँ साझा कीं।
कई यूजर्स ने दावा किया कि सेंटर में मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और एडवांस फीस लेने के बाद भी समय पर जांच नहीं हो पाती। कुछ लोगों ने “No Refund” नीति को लेकर भी असंतोष जताया है।वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ महिलाओं और परिजनों ने आरोप लगाया कि गर्भवती मरीजों को भी लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें असुविधा और परेशानी हुई।वहीं कुछ यूजर्स ने कथित तौर पर “VIP एंट्री” व्यवस्था का भी जिक्र किया, जिसमें अतिरिक्त भुगतान करने पर जल्दी नंबर मिलने की बात कही गई है।
सोशल मीडिया पर सामने आए इन दावों और स्क्रीनशॉट्स के बाद मामला चर्चा में आ गया है। लोगों ने इस पूरे प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से जांच की मांग की है।
हालांकि इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही सेंटर प्रबंधन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply