रायगढ़ का चर्चित अधिवक्ता आराधना सिदार हत्याकांड अब सिर्फ एक मर्डर केस नहीं, बल्कि प्यार, विश्वासघात और एक खौफनाक साजिश की कहानी बन चुका है।कटेल टिकरा जंगल में मिले महिला के नग्न शव ने पूरे जिले को झकझोर दिया था।
कोई नहीं जानता था कि आखिर ये महिला कौन है किसने इतनी बेरहमी से हत्या की और क्यों?लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इस ब्लाइंड मर्डर केस की परतें खुलती चली गईं और आखिरकार रायगढ़ पुलिस ने उस चेहरे से नकाब हटा दिया, जो प्यार का दिखावा कर मौत की साजिश रच रहा था।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए शशि मोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतिका की पहचान अधिवक्ता आराधना सिदार के रूप में हुई, जिसकी हत्या उसके प्रेमी लोकनाथ पटेल ने की थी।
आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन आराधना लगातार शादी की बात कर रही थी। यही बात आरोपी को खटकने लगी और उसने हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।10 मई को आरोपी आराधना को अपने साथ बाइक पर लेकर निकला। पहले सक्ती, फिर दमाऊधारा मंदिर ,और फिर एक लॉज।
बाहर से सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन आरोपी के दिमाग में मौत की पूरी स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी थी।अगली सुबह आरोपी आराधना को सुनसान जंगल की ओर ले गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वहीं दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर उसने पहले गला दबाया, उसके बाद पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर आराधना की हत्या कर दी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि शव को पहचान पाना तक मुश्किल हो गया।वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए बेहद शातिर खेल खेला।उसने घटनास्थल साफ किया सबूत मिटाने की कोशिश की और यहां तक कि मृतिका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को कॉल कर महिला की आवाज निकालकर बात करता रहा, ताकि किसी को शक न हो कि आराधना अब इस दुनिया में नहीं रही।
लेकिन अपराध कितना भी प्लानिंग से क्यों न किया जाए कोई न कोई सुराग छूट ही जाता है।इस केस में वही सुराग बना CCTV फुटेज पुलिस ने आसपास के कैमरे खंगाले तो एक बाइक पर आराधना के साथ जाता युवक दिखाई दिया, बाइक नंबर ट्रेस होते ही जांच सीधी लोकनाथ पटेल तक पहुंच गई। कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और लगातार पूछताछ के बाद आरोपी आखिरकार टूट गया और पूरा सच सामने आ गया।
शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चली इस जांच में तकनीक और ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन दोनों का शानदार तालमेल देखने को मिला। एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी रामकिंकर यादव और पूरी टीम ने बेहद कम समय में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो… रायगढ़ पुलिस की नजर और तकनीकी जांच से ज्यादा दूर तक भाग नहीं सकता।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply