महिला वकील हत्या प्रकरण: पुलिस के पास मजबूत भौतिक व डिजिटल साक्ष्य मौजूद एसएसपी शशि मोहन सिंह
महिला वकील आराधना सिदार हत्या मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि प्रकरण में आरोपी के खिलाफ मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जो न्यायालय में अभियोजन पक्ष को मजबूती प्रदान करेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी विश्लेषण, आरोपी के बयान तथा बरामद साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जो जांच को प्रभावित कर सकती हैं।
जांच के अनुसार, आरोपी और मृतिका के बीच वर्ष 2024 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से विवाहित था और पूर्व में भी एक अन्य प्रकरण में जेल जा चुका है, जिसके बाद जमानत पर रिहा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी पुनः मृतिका के संपर्क में आया और दोनों के बीच संबंधों में तनाव उत्पन्न हुआ। इसी दौरान आरोपी द्वारा सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद आरोपी द्वारा मृतिका के मोबाइल का उपयोग कर उसके परिजनों एवं परिचितों से बातचीत करने की भी पुष्टि हुई है, ताकि घटना को छुपाया जा सके। पुलिस ने यह भी बताया कि कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल व भौतिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
एसएसपी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है तथा सभी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश“रायगढ़ पुलिस इस संवेदनशील मामले की जांच पूरी गंभीरता और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कर रही है। आरोपी के खिलाफ मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।
आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा न करें और यदि किसी के पास तथ्य हों तो पुलिस के साथ साझा करें

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply