खरसिया में अवैध शराब पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 14 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

खरसिया में अवैध शराब पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 14 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

खरसिया | 17 मई 2026 रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे है इस अभियान के तहत खरसिया चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से करीब 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल बाजार रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण और बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही खरसिया चौकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने आरोपी की पहचान भोलू चौहान (31 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती खंतीपार, खरसिया के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से शराब बरामद कर उसे हिरासत में लिया गया।

बरामद सामग्री लगभग 14 लीटर कच्ची महुआ शराबअवैध शराब मौके से जब्त

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में खरसिया चौकी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही,टीम में शामिल रहे एएसआई मनोज पटेल। आरक्षक साविल चंद्रा आरक्षक किशोर राठौर आरक्षक मुकेश यादव आरक्षक एमरेसिया टोप्पो

कानूनी कार्रवाई आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

निष्कर्ष पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, जबकि खरसिया क्षेत्र में अभियान आगे भी जारी रहने के संकेत हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!