बेटे के हाथों उजड़ा घर: 24 घंटे में खुला वृद्ध महिला हत्या कांड, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बेटे के हाथों उजड़ा घर: 24 घंटे में खुला वृद्ध महिला हत्या कांड, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा में हुई वृद्ध महिला की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 70 वर्षीय श्रीमती मेरीना लकड़ा की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिली थीं। वहीं उनकी 10 वर्षीय नातिन अगोस्टिना लकड़ा भी गंभीर रूप से घायल हालत में घर के भीतर पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जांच के दौरान पुलिस का संदेह मृतिका के बेटे संदीप लकड़ा पर गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह लगातार शराब के नशे में था और मां द्वारा शराब पीने से मना करने पर गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी उसने जानलेवा वार किया।पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरे मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई गंगाराम भगत, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि घरेलू हिंसा, महिलाओं और बुजुर्गों पर अत्याचार जैसे मामलों में रायगढ़ पुलिस “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!