छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध महुआ शराब पर प्रहार, 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ | 20 मई 2026 जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” अभियान के तहत छाल पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम कांसाबहार में दबिश देकर पुलिस ने कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई।इसके बाद उप निरीक्षक मदन पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कांसाबहार स्थित आरोपी के घर पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी दिलीप चावले को उसके घर के आंगन में अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा। मौके पर ही पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब की अवैध बिक्री करना स्वीकार किया।तलाशी के दौरान पुलिस ने दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 20 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की। इनमें एक 15 लीटर क्षमता की जरीकेन तथा दूसरी 5 लीटर क्षमता की जरीकेन शामिल थी।
जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹4,000 आंकी गई है।पुलिस ने सभी शराब को मौके पर जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
👮♂️
कार्रवाई टीम का विवरण
इस कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही थाना प्रभारी: निरीक्षक नासिर खान नेतृत्वकर्ता उप निरीक्षक मदन पाटले आरक्षक राजेश राठौर आरक्षक सतीश जगत आरक्षक लालजीत राठिया महिला आरक्षक: रंजिता चौहान आरोपी के विरुद्ध थाना छाल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
👉 पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब, नशा और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार तेज रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply