रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई — पंचधारी एनीकट हाई रिस्क जोन में नियम उल्लंघन पर 5 गिरफ्तार

रायगढ़ | 27 मई 2026 जिला प्रशासन द्वारा लगातार हो रही डूबने एवं जनहानि की घटनाओं को देखते हुए पंचधारी एनीकट को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है।

इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर क्षेत्र में नहाने, तैराकी, पिकनिक, सेल्फी, रील बनाने एवं वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।इसके बावजूद प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन युवक डेम में नहाते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा समझाइश देने पर आरोपियों ने विरोध करते हुए अभद्र व्यवहार किया और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया, जिससे मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो गई।

सुरक्षा दृष्टि से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लिया। इसी दौरान डेम के आसपास शराब का सेवन करते हुए दो अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा गया।सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

साथ ही शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तारी कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक प्रकरण प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस की सख्त निगरानी जारी

प्रशासनिक आदेशों के अनुपालन में पंचधारी एनीकट क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पंचधारी एनीकट पूर्व में भी दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील क्षेत्र रहा है, इसलिए इसे हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। ऐसे में प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर अपनी एवं दूसरों की जान को खतरे में न डालें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!