सट्टे के मैदान में चला पुलिस का बाउंसर, फरार आरोपी हुआ क्लीन बोल्ड

व्हाट्सएप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत खरसिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुभेष अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी आईपीएल समेत अन्य क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने, सट्टे की रकम के लेन-देन और हिसाब-किताब का कार्य करता था। मामले का खुलासा तब हुआ था जब 29 अप्रैल 2025 को थाना साइबर और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने नवीन स्कूल के पास कार्रवाई कर अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से सैमसंग गैलेक्सी S22 मोबाइल और 21 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे।

मोबाइल की जांच में ALLPANELEXCH और ALLPANELEXCH 9-CO नामक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किए जाने के प्रमाण मिले थे। पूछताछ में अंकित अग्रवाल ने बताया था कि वह अमित अग्रवाल और सुभेष अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा कारोबार संचालित करता था।

जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टेबाजों से संपर्क कर ऑनलाइन क्रिकेट मैचों में हार-जीत का दांव लगवाते थे। मामले में चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 203/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि फरार आरोपी सुभेष अग्रवाल, पिता स्व. गजानंद अग्रवाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी रायगढ़ चौक खरसिया क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोटारोला G60 Pro मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी अमित अग्रवाल, निवासी स्टेशन रोड खरसिया, अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, धनंजय कश्यप और सिदार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि ऑनलाइन सट्टा जैसे संगठित अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!