टेमटेमा-खरसिया में रक्तदान महादान का संदेश, 25 से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

खरसिया, 14 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा (खरसिया) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल खरसिया की मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया। इस दौरान डॉ. एस.के. राठिया (पैथोलॉजिस्ट), चंद्रविजय महिलांगे (स्टाफ नर्स), ममता भगत एवं बाबू सिंह सिदार (लैब टेक्नीशियन), पूनम जायसवाल (काउंसलर) सहित मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं कंपनी की ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (OHC) टीम ने भी शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रक्तदान शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान 25 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।

यह ऐसा योगदान है जिससे किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के प्रति भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों द्वारा इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना गर्व की बात है।

रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं विशेष टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने सिविल हॉस्पिटल खरसिया की मेडिकल टीम, OHC स्टाफ एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply