देवजरी मेन हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार का पैर कटा, चालक हिरासत में, खरसिया पुलिस और 112 ने संभाला मोर्चा
खरसिया पुलिस, आरक्षक बिशोप सिंह और डायल-112 की तत्परता से घायलों को मिला तत्काल उपचार, चला राहत कार्य

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र स्थित देवजरी मेन हाईवे पर आज बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना भयावह था कि एक युवक का पैर कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घायल युवक सड़क पर दूर जा गिरा।
घटना के बाद मेन हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ,घटना की सूचना मिलते ही खरसिया थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के त्वरित निर्देश पर आरक्षक बिशोप सिंह एवं डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल भिजवाया गया, ताकि समय पर इलाज मिल सके,राहत कार्य के दौरान पुलिस और 112 की टीम ने सिर्फ घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम ही नहीं किया, बल्कि व्यस्त मेन हाईवे पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था को भी संभाला।
पुलिसकर्मियों ने सड़क पर मौजूद लोगों और वाहनों को व्यवस्थित कर यातायात को सामान्य कराया, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।

चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद आरक्षक बिशोप सिंह, खरसिया पुलिस और डायल-112 टीम की तत्परता की सराहना की। लोगों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद जिस तेजी और संवेदनशीलता के साथ पुलिस और 112 की टीम ने मोर्चा संभाला, उससे घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी और हाईवे पर यातायात भी जल्द सामान्य हो गया।
फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं खरसिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply