Back To Back Action छाल पुलिस की डबल स्ट्राइक, 65 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Back To Back Action छाल पुलिस की डबल स्ट्राइक, 65 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, खर्रा और हाटी में दबिश देकर अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

रायगढ़, छाल, जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छाल पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

अभियान में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार सहित थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, खर्रा में महिला शराब कारोबारी पर कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब जब्त,23 जून को पुलिस टीम देहात भ्रमण और माइनर एक्ट की कार्रवाई पर निकली हुई थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खर्रा कटेलपारा में एक महिला अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और हिरमेत बाई धनवार (40 वर्ष) को उसके घर के पास सड़क किनारे महुआ शराब बेचते हुए पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो 15-15 लीटर तथा एक 10 लीटर क्षमता के जरीकेन में भरी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 170 रुपये नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 8 हजार रुपये आंकी गई है।

रेलवे पुल के पास बिक्री की तैयारी में पकड़ा गया बुजुर्ग इसी दिन छाल पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि ग्राम हाटी रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सियान सिंह राठिया उर्फ श्याम (65 वर्ष) को पकड़ा मौके से एक 20 लीटर तथा एक 5 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 25 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्त शराब को विधिवत सीलबंद कर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई।

इन अधिकारियों और जवानों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी नासिर खान के नेतृत्व में संपन्न हुई ,अभियान में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, धीरसाय तिर्की, आरक्षक राजेश राठौर, उमाशंकर भगत तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छाल पुलिस की यह बैक-टू-बैक कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!