ऑपरेशन क्लीन हंट फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले में दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, 165 महिलाओं से 49.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर ग्रामीण महिलाओं को बनाया गया था शिकार
रायगढ़ | 27 जून 2026। रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 49.50 लाख रुपये की कथित चिटफंड ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार, अधिक मुनाफा और बैंक लोन का लालच देकर कथित रूप से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है 165 महिलाओं से 49.50 लाख रुपये की कथित ठगीपुलिस के अनुसार, ग्राम चैनपुर निवासी बाल कुमारी राठिया की शिकायत पर 5 दिसंबर 2024 को थाना धरमजयगढ़ में मामला दर्ज किया गया था शिकायत में आरोप लगाया गया कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को समूह बनाकर स्व-रोजगार दिलाने और नियमित आय का भरोसा दिया ,महिलाओं के नाम पर विभिन्न बैंकों से 30-30 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया और कई स्थानों पर दुकानें भी खुलवाई गईं,आरोप है कि दुकानों से होने वाली आय कंपनी के संचालकों ने अपने कब्जे में रख ली, जबकि महिलाओं से हर महीने 2,700 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। नतीजतन महिलाओं पर बैंक ऋण की किस्तों का बोझ बढ़ता चला गया।जांच में सामने आया कि चैनपुर, सिथरा, जबगा और जमाबीरा गांव की 165 महिलाओं से करीब 49.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी की गई।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), छत्तीसगढ़ निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम तथा ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम (प्रतिबंध) अधिनियम, 1978 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।ऐसे दिया गया निवेश और रोजगार का झांसाजांच में पता चला कि फ्लोरा मैक्स कंपनी ने धरमजयगढ़ के नीचेपारा में शाखा खोलकर महिलाओं को अधिक मुनाफा कमाने का सपना दिखाया प्रत्येक महिला से 30 हजार रुपये जमा कराए गए और बैंक से ऋण भी दिलवाया गया दुकानों का संचालन कराया गया, लेकिन आरोप है कि व्यवसाय से होने वाली आय कंपनी के संचालकों ने अपने पास रख ली और महिलाओं को तय भुगतान नहीं किया गया।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई इस मामले में पहले कंपनी की एजेंट मंजू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके कब्जे से स्कूटी, रसीदें, रजिस्टर, बैंक लोन से जुड़े दस्तावेज और कंपनी की प्रचार सामग्री जब्त की गई थी।वहीं, कंपनी के अन्य आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह और गुड़िया देवी पहले से ही कोरबा जिले के एक अन्य मामले में जेल में निरुद्ध हैं। उनकी औपचारिक गिरफ्तारी भी इस प्रकरण में की जा चुकी है।
ऑपरेशन क्लीन हंट में दो फरार आरोपी दबोचे गए धरमजयगढ़ पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। अभियान के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने श्याम सिंह राजपूत को जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा से तथा बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को खरसिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों की मामले में संलिप्तता सामने आने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
अभियान में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एएसआई गंगाराम भगत, सुरेंद्र वर्मा, राम संजीवन, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी तथा आरक्षक ललित राठिया और इलियास केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का सख्त संदेश”ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत आर्थिक अपराधों और फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आमजन की मेहनत की कमाई हड़पने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।” — शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply