रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित हुई मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला, स्वास्थ्य और सम्मान पर दिया गया विशेष जोर

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित हुई मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला, स्वास्थ्य और सम्मान पर दिया गया विशेष जोर

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन उर्दना में हुआ आयोजन, वैज्ञानिक सोच, स्वच्छता और पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी वेस्ट मैनेजमेंट पर किया गया जागरूक

रायगढ़, 28 जून। महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित कार्यस्थल को प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन उर्दना में जिला पुलिस रायगढ़ और “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene ManagementMHM) विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, वैज्ञानिक सोच विकसित करना, व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व को समझाना तथा सुरक्षित और सम्मानजनक मासिक धर्म प्रबंधन को बढ़ावा देना था। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल तरीके से सेनेटरी अपशिष्ट के निस्तारण की भी विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

इसके बाद जिला स्वच्छता मिशन की नोडल अधिकारी मोनिका इजारदार ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ आदतें महिलाओं की कार्यक्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत बनाती हैं।

इस अवसर पर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने महिला पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर गरिमा बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव और पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बेहतर कार्यक्षमता और प्रभावी सेवा का आधार है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला पुलिसकर्मियों ने मासिक धर्म स्वच्छता, सम्मान और जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यशाला में “आगाज़एक नई पहल” संस्था की फाउंडर मोनिका इजारदार, जय कुमार चौहान, प्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र साहू, निशि चंदेल सहित शहर एवं जिले के विभिन्न थानों से आई महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “महिला पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण हमारी प्राथमिकता है। जागरूकता, वैज्ञानिक सोच और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन से ही वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर समाज की सेवा और अधिक सशक्त रूप से कर सकती हैं।”

रायगढ़ पुलिस की यह पहल न केवल महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक और जागरूक वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी मानी जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!