अदाणी फाउंडेशन की ‘उत्थान’ परियोजना से रायगढ़ के 34 स्कूलों में शिक्षा को नई उड़ान, 1800 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

अदाणी फाउंडेशन की ‘उत्थान’ परियोजना से रायगढ़ के 34 स्कूलों में शिक्षा को नई उड़ान, 1800 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

रायगढ़ | 02 जुलाई 2026 रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ‘उत्थान’ परियोजना के तहत नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत शाला प्रवेशोत्सव और पालक-शिक्षक बैठकों के साथ हुई। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक पहल के अंतर्गत जिले के 34 विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उत्थान परियोजना के अंतर्गत वर्तमान में 22 प्राथमिक, 8 पूर्व माध्यमिक और 4 हाई स्कूल संचालित हैं, जिनसे 1800 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, वहीं अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के महत्व से अवगत कराया गया।

रनभांठा, कोतमरा और सरवानी सहित विभिन्न विद्यालयों में आयोजित पालक-शिक्षक बैठकों में विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, सीखने के स्तर और विद्यालय-समुदाय के बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

अदाणी फाउंडेशन की इस पहल के तहत स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधारभूत सुविधाओं और शिक्षण संसाधनों का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। पूर्व में स्कूलों को स्मार्ट टीवी, डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री और पुस्तकालय संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नए शैक्षणिक सत्र में भी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी।इसके अलावा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े भंडार, बुंगा, सुपा और चंदली के हाई स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक संसाधन और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने कहा कि “उत्थान परियोजना के माध्यम से हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।”

वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कहा कि “शाला प्रवेशोत्सव और पालक-शिक्षक बैठक से अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इससे बच्चों की नियमित उपस्थिति और अध्ययन में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!