रायगढ़ की 150 आदिवासी बालिकाओं को मिलेगा हाईटेक भविष्य, अदाणी पावर के CSR से शुरू होगा IT एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम
5 साल में ₹1.75 करोड़ का CSR निवेश, पहले वर्ष ₹35 लाख की सहायता; आवास, भोजन और प्रशिक्षण की होगी पूरी व्यवस्था
रायगढ़, 03 जुलाई 2026। रायगढ़ जिले की आदिवासी एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई है। जिला प्रशासन रायगढ़ और अदाणी पावर लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से नव गुरुकुल, KIT कॉलेज, गढ़उमरिया में 150 बालिकाओं के लिए उन्नत IT एवं सॉफ्टवेयर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ और अदाणी पावर लिमिटेड के बीच एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते के तहत कंपनी अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं के आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण से जुड़े सभी प्रमुख खर्चों में सहयोग करेगी। पहले वर्ष के लिए कंपनी ने ₹35 लाख की राशि उपलब्ध कराई है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि की बालिकाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान, डिजिटल स्किल और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सके। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।
जिला प्रशासन के अनुरोध पर अदाणी पावर लिमिटेड ने इस पहल को दीर्घकालिक सहयोग देने का निर्णय लिया है। कंपनी अगले पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹35 लाख की सहायता प्रदान करेगी। इस प्रकार परियोजना के लिए कुल ₹1.75 करोड़ का CSR निवेश निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान 150 बालिकाओं को उन्नत IT एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा, भोजन और समग्र प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा रोजगारोन्मुखी कौशल विकास पर विशेष फोकस रहेगा।
अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के प्रतिनिधि ने कहा कि कंपनी अपने CSR कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम बालिकाओं के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा।
यह पहल जिले में महिला शिक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद छात्राएं विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में स्कूली शिक्षा में सुधार, कौशल विकास, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जल प्रबंधन, कृषि समर्थन और डिजिटल सशक्तिकरण जैसी अनेक पहलें संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य समुदायों को सशक्त बनाना, जीवन स्तर में सुधार लाना और राज्य के समावेशी विकास में योगदान देना है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply