SSP रजनेश सिंह का Crime Crackdown 90 संदिग्ध हिरासत में, 76 गुंडा-बदमाशों पर एक्शन

Bilaspur Police Action: शहरभर में ताबड़तोड़ अभियान, 90 संदिग्ध हिरासत में, 76 गुंडा-बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई, 12 जेल भेजे गए

बिलासपुर। शहर में बढ़ते अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर Zero Tolerance Policy के तहत बिलासपुर पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ा Special Crackdown चलाया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 90 संदिग्धों को हिरासत में लेकर सत्यापन और पूछताछ की गई, जिनमें से 76 आदतन गुंडा-बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 12 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में चला Special Operation

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सुबह-सुबह जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने चिन्हित अपराधियों के घरों और संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान का उद्देश्य शहर में सक्रिय चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना था, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

90 हिरासत में, 76 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पूछताछ और सत्यापन के बाद पुलिस ने 76 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं 12 आरोपियों को BNSS की धारा 170 के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दो आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

अभियान के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध धारदार हथियार के साथ भी गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ Arms Act के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

SSP Rajnesh Singh का साफ संदेश – Crime पर Zero Tolerance

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि बिलासपुर में गुंडागर्दी, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने, मारपीट और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार Special Drive चलाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर सहित अन्य कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि, चाकूबाजी, अवैध हथियार या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह Confidential रखी जाएगी।

शहर में अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Pooja Jaiswal

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!