ऑपरेशन आघात: खेदापाली में अवैध महुआ शराब पर छाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात: खेदापाली में अवैध महुआ शराब पर छाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नासिर खान के नेतृत्व में टीम ने दी दबिश

रायगढ़ | 8 जुलाई। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल थाना पुलिस ने ग्राम खेदापाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 6 हजार रुपये मूल्य की महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेदापाली में एक महिला अपने घर के पास इमली के पेड़ के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान महिला ग्राहकों को महुआ शराब बेचते हुए मिली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,000 आंकी गई।पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी महिला सविता सतनामी (27 वर्ष), पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार जारी है पुलिस का अभियान

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!