34 स्कूलों में उत्थान परियोजना का विस्तार, 1800 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

34 स्कूलों में उत्थान परियोजना का विस्तार, 1800 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

रायगढ़अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने अपनी उत्थान परियोजना का दायरा बढ़ाते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के 34 विद्यालयों तक इसका विस्तार किया है। इस पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 1,800 से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना और छात्र हितैषी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

सत्र की शुरुआत के साथ जून माह में परियोजना से जुड़े 22 प्राथमिक, 8 पूर्व माध्यमिक और 4 हाई स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव एवं पालक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा को और प्रभावी बनाने तथा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

अदाणी फाउंडेशन पहले ही परियोजना के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री और पुस्तकालय संसाधन उपलब्ध करा चुका है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों के सीखने के माहौल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।इस शैक्षणिक सत्र में 750 नए डेस्क-बेंचों के वितरण और स्थापना का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

बड़े भंडार हायर सेकेंडरी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बुंगा, सुपा, चंदली, गोर्रा, टपरदा, कलमा, पुसलदा और महादेवपाली के विद्यालयों में यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। वर्तमान में बड़े भंडार हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापना कार्य जारी है।

इस पहल से 1,500 से अधिक विद्यार्थियों को सुविधाजनक और बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।परियोजना के अगले चरण में बड़े भंडार, सुपा, बुंगा और चंदली के हाई स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण भी किया जाएगा। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित होगी।

इसके अलावा सभी परियोजना से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूलों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे और उन्हें हेल्थ एवं हाइजीन किट भी वितरित की जाएगी।

अदाणी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा कि उत्थान परियोजना का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को सम्मानजनक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान कर उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

ग्रामीणशिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और समावेशी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!