ऑपरेशन प्रहार का डबल एक्शन: 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त, ₹28.48 लाख की संपत्ति पुलिस के कब्जे में
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा और थाना छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक और एक माजदा वाहन जब्त किया है।
जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹28.48 लाख है। दोनों मामलों में वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।लैलूंगा पुलिस ने 14 चक्का ट्रक सहित 4.5 टन कबाड़ किया जब्त9 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए घरघोड़ा की ओर एक 14 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्क्रैप ले जाया जा रहा है।
सूचना पर खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक CG-14 MF-0223 को रोका गया वाहन चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान ट्रक में करीब 4.5 टन लोहे का स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.08 लाख तथा ट्रक की कीमत करीब ₹15 लाख आंकी गई। पुलिस ने कुल ₹16.08 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर धारा 35(क), 35(ङ) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्रवाई की।।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
छाल पुलिस की लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई, 2 टन कबाड़ और माजदा वाहन जब्त
इसी दिन थाना छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन क्रमांक CG-12 AZ-3191 को ग्राम बोजिया के पास रोककर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध रूप से कबाड़ लोड कर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है वाहन चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा, जिला कोरबा से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
वाहन में लोहे की छड़, एंगल और वाहनों के टूटे-फूटे पार्ट्स सहित करीब 2 टन कबाड़ मिला। पुलिस ने ₹40 हजार मूल्य का कबाड़ और ₹12 लाख कीमत का माजदा वाहन, कुल ₹12.40 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर इस्तगासा क्रमांक 13/26 के तहत धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।।
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार एवं चोरी की संपत्ति के परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जब्त किए गए कबाड़ के स्रोत, स्वामित्व तथा उससे जुड़े पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
एसएसपी का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “अवैध कबाड़ कारोबार चोरी और संगठित अपराधों की बड़ी कड़ी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायगढ़ पुलिस पूरे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply