मां की स्मृति में 1100 पौधे लगाने का संकल्प, खरसिया में ‘मां के नाम’ वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मां की स्मृति में 1100 पौधे लगाने का संकल्प, खरसिया में ‘मां के नाम’ वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

खरसिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से खरसिया में एमआर परिवार द्वारा अपनी माता स्वर्गीय मणि देवी की स्मृति में 1100 पौधों के वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया है।

इसी अभियान के तहत 9 जुलाई को नवीन प्राथमिक शाला में ‘मां के नाम’ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एक जनजागरूकता सभा से हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

सभा में खरसिया के प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, लायंस क्लब खरसिया सिटी, भारत विकास मंच, गायत्री परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम में ऋषि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।

वहीं एन.पी. पांडे ने पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति की आवश्यकता पर विस्तार से अपने विचार रखे।मुख्य अतिथि वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल ने कहा कि बीज से पौधा और पौधे से विशाल वृक्ष बनने की प्रक्रिया प्रकृति का अनमोल चक्र है।

उन्होंने कहा कि “जहां हरियाली होती है, वहीं पर्यावरण सुरक्षित रहता है।” उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

विद्यालय की प्राचार्य गीता मैडम ने घरों में बागवानी और वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर परिवार को अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में एमआर परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुरेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश गायत्री ने किया।

अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गर्ग, प्राथमिक शाला संचालन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, भारत विकास मंच के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पत्रकार संजय गुप्ता, लायंस क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रामनारायण सोनी, अनिल अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयल, सरिता देवी, श्वेता अग्रवाल, कुजूर मैडम सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!