अदाणी पावर और अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर, शिक्षा से स्वास्थ्य तक विकास की नई मिसाल

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) इकाई अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास का मजबूत मॉडल प्रस्तुत कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, खेल, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों से हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
फाउंडेशन की पहलें आज केवल CSR तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण विकास की एक प्रभावी और स्थायी मिसाल बन चुकी हैं।ग्रामीण अधोसंरचना को मिली नई पहचानग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 9.87 किलोमीटर सीसी सड़क, 10 सामुदायिक शेड और 745 मीटर आरसीसी नालियों का निर्माण कराया गया है।

बड़े भंडार, सरवानी, अमलीभौना, कोटमारा, सुपा और टपरदा के शासकीय विद्यालयों में 6 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाए गए, जिससे 500 से अधिक विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधाएं मिलीं। वहीं बड़े भंडार और चंद्रपुर के विद्यालयों के नवीनीकरण से 545 विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हुआ।

शिक्षा में आधुनिक तकनीक का समावेश अदाणी फाउंडेशन की “उत्थान परियोजना” के अंतर्गत 34 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधोसंरचना विकास पर कार्य किया जा रहा है। 22 विद्यालयों में BALA (Building as Learning Aid) पेंटिंग के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षण वातावरण तैयार किया गया है। 40 डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं, जबकि 36 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, स्वेटर, स्टेशनरी और अध्ययन सामग्री वितरित कर 5,000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं गांव-गांवदो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से 48 गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा कार्यक्रमों के जरिए अब तक एक लाख से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिला है। नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 4,000 से अधिक लोगों की जांच की गई तथा 1,469 जरूरतमंदों को निःशुल्क पावर चश्मे वितरित किए गए।इसके अलावा 28 गांवों के लगभग 23,500 ग्रामीणों के लिए 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है, जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ ऊर्जा की पहल ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 10 आरओ जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की गई हैं। बड़े भंडार, सुपा, छोटे भंडार और सरवानी के सामुदायिक आरओ प्लांटों से 5,000 से अधिक ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।वहीं 34 विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए गए हैं तथा विभिन्न गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया गया है।

युवाओं को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भरता सुपा स्थित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC) के माध्यम से 60 युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा 13 भू-प्रभावित युवाओं को निःशुल्क आईटीआई प्रशिक्षण भी दिया गया है।महिला सशक्तिकरण के तहत 300 से अधिक महिलाओं को सिलाई, कृषि, मशरूम उत्पादन, टेराकोटा, ब्यूटी पार्लर सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ा गया।
महिलाओं ने टमाटर उत्पादन से 18 लाख रुपये, मशरूम उत्पादन से 5 लाख रुपये और टेराकोटा कार्य से 1.5 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय अर्जित की है।किसानों और पशुपालकों को भी मिला लाभअदाणी फाउंडेशन और BAIF के सहयोग से 26 गांवों में पशुधन विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

अब तक 9,250 से अधिक पशुओं का उपचार, 1,892 कृत्रिम गर्भाधान, 608 उन्नत नस्ल के बछड़ों का जन्म तथा 1,970 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।जल संरक्षण और हरित विकास पर विशेष फोकसवित्तीय वर्ष 2026-27 में 5 तालाबों के गहरीकरण का कार्य जारी है, जिससे 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होगी और 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।।
पर्यावरण संरक्षण के तहत वर्ष 2025-26 में 5,000 पौधों का रोपण किया गया, जबकि 2026-27 में 23,000 पौधारोपण और 5,000 फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।आदिवासी बालिकाओं और युवाओं के लिए नई पहलजिला प्रशासन रायगढ़ और अदाणी पावर लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से 150 आदिवासी एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को तकनीकी और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस परियोजना के लिए अगले पांच वर्षों में 1.75 करोड़ रुपये का CSR सहयोग दिया जाएगा।इसके साथ ही “युवा सेतु – यूथ एंगेजमेंट इनिशिएटिव” के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। पहले कार्यक्रम में 10 गांवों के 132 युवाओं ने भाग लिया,खेल प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंचवर्ष 2022 से अदाणी फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को निःशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अब तक 200 से अधिक बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, जिनमें 34 खिलाड़ी राज्य स्तर और 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं। साथ ही विभिन्न गांवों में क्रिकेट किट और खेल सामग्री का वितरण भी किया गया है।
अदाणी विद्या मंदिर और आधुनिक अस्पताल से मिलेगी नई सौगातरायगढ़ में अदाणी विद्या मंदिर तथा 40 बिस्तरों वाले आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन किया जा चुका है।
अदाणी विद्या मंदिर में कक्षा 1 से 12वीं तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अस्पताल ग्रामीणों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडलशिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अदाणी पावर लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास की नई कहानी लिख रहे हैं।
इन पहलों ने हजारों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाते हुए ग्रामीण विकास का एक प्रभावी और स्थायी मॉडल स्थापित किया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply