ऑपरेशन अंकुश का असर: धरमजयगढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹17,650 नकद और 8 दोपहिया वाहन जब्त
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम उदउदा में संचालित काट-पत्ती जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर ₹17,650 नकद, 52 पत्ती ताश, जुआ फड़ में प्रयुक्त सामग्री तथा करीब ढाई लाख रुपये कीमत के 8 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदउदा के आगे आम रास्ते पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस की घेराबंदी के दौरान उमेश देवनाथ, कालीचरण साह, मधुसूदन मंडल, सुशांत दास और ओमप्रकाश यादव को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। तलाशी में जुआ फड़ से ₹17,650 नकद, 52 पत्ती ताश, बोरी का फटा टुकड़ा तथा फड़ के पास खड़े 8 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।
जब्त वाहनों में सुपर स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर, एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर, सीडी डीलक्स, होंडा साइन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल हैं।आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी तथा आरक्षक मनोज कुमार, विजयानंद राठिया, अनूप जॉनसन केरकेट्टा और बीरबल टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply