ऑपरेशन आघात: छाल पुलिस की बड़ी रेड, 35 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रायगढ़/छाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 35 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खर्रा में मार्शल धनवार (19 वर्ष) अपने घर के पीछे इमली के पेड़ के नीचे अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना छाल पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी और आरोपी को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता के एक जरीकेन और 10-10 लीटर क्षमता के दो जरीकेनों में कुल 35 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये है। आरोपी के पास शराब रखने या बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।

छाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक राजेश राठौर, भगवती लक्ष्मे और उमेन्द्र उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply