ऑन ड्यूटी रेलकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला, जीआरपी ने 6 घंटे में आरोपी को दबोचा

ऑन ड्यूटी रेलकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला, जीआरपी ने 6 घंटे में आरोपी को दबोचा

रायगढ़। किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेल कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जीआरपी थाना रायगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपराध दर्ज होने के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2026 को स्टेशन प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ से सूचना मिली कि किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे रेल कर्मचारी विजय पाठक पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना रायगढ़ की टीम मौके पर पहुंची, घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल एम. टोबियस खाखा के मार्गदर्शन में जीआरपी रायगढ़ ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पंकज सिंह की पहचान की गई। इसके बाद संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपी को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने हमला करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 121(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.के. बोरझा, प्रधान आरक्षक सितेंद्र सिंह, आरक्षक अरविंल तिर्की, इंद्रजीत सिंह, अवधेश मिश्रा, सरोज साहू एवं रोहित साहू की विशेष भूमिका रही। जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई को ऑन ड्यूटी रेलकर्मी पर हुए गंभीर हमले के मामले में पुलिस की सक्रियता और पेशेवर कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!