सक्ती में ACB का बड़ा एक्शन: जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सक्ती में ACB का बड़ा एक्शन: जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सक्ती। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पद पर अटैचमेंट पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मूल पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय पोरथा (जिला सक्ती) में है, लेकिन फरवरी 2026 से वे जिला अस्पताल सक्ती में कार्यरत हैं। आरोप है कि प्रभारी सिविल सर्जन मई और जून 2026 का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेज रहे थे और इसके एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने फरवरी से जून 2026 तक के पांच माह के लिए 20-20 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी बिलासपुर ने ट्रैप की योजना बनाई।

डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में गठित एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई 2026 की रात डभरा कॉलेज मोड़ के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी शिकायतकर्ता की स्कॉर्पियो में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने लगा, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हाल के दिनों में एसीबी बिलासपुर की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है।

डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में टीम जिस तरह एक के बाद एक सफल ट्रैप कार्रवाई कर रही है, वह भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसी की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऐसी सख्त कार्रवाई ईमानदार व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!