SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर भटचौरा स्कूल में जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा, POCSO और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में जिले में संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत ग्राम भटचौरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर द्वारा छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, POCSO Act के कड़े प्रावधान, यातायात नियमों के पालन तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावकों के विरुद्ध होने वाली कानूनी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करने, अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक अपराधों से बचाव के प्रति सजग करना है।





NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply