SSP शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों का असर, जोबी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

ऑपरेशन आघात: जोबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 25 जुलाई। रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जोबी चौकी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम डोमनारा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को 24 जुलाई को सूचना मिली थी कि ग्राम डोमनारा निवासी दिलीप दास महंत और शत्रुघन दास महंत अवैध महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महंत मोहल्ला, डोमनारा में घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।

7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद तलाशी के दौरान दिलीप दास महंत (39 वर्ष), पिता छेदूदास महंत, निवासी ग्राम डोमनारा के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ में शत्रुघन दास महंत (31 वर्ष), पिता बनर्जी दास महंत, निवासी ग्राम डोमनारा की भी अवैध शराब बिक्री में संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत थाना खरसिया में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय, आरक्षक चन्द्र कुमार लोधा तथा आरक्षक राजाराम राठिया की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

नशा मुक्ति अभियान भी जारी जोबी चौकी पुलिस “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान भी लगातार चला रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!